क्या आपने कभी Shala Darpan Portal के बारे में सुना है? यह राजस्थान सरकार द्वारा संचालित एक वेबसाइट है,x जो सरकारी स्कूलों और शिक्षा कार्यालयों के बारे में महत्वपूर्ण ऑनलाइन जानकारी प्रदान करती है। इसे एक महाकाय डिजिटल लाइब्रेरी की तरह समझा जा सकता है, जिसमे समय समय पर नई जानकारी जुड़ती रहती है। इस पोर्टल के जरिए आप राजस्थान के प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालयों से सम्बंधित सभी आवयशक जानकारी को आसानी से प्राप्त कर सकते है।
यह लेख आपको rajshaladarpan.nic.in पर मौजूद Shala Darpan Portal के सभी महत्वपूर्ण भागों और सेवाओं के बारे बताएगा। यहाँ आप जानेंगे कि स्टाफ सदस्य (Staff Member) कैसे Sign Up कर सकते हैं, Citizen Window और Staff Window में कौन-कौन सी सेवाएँ मिलती हैं, और स्कूलों की जानकारी या उनकी यूनिक आईडी (Unique ID) कैसे खोजी जाती है। साथ ही, अगर आपको किसी तरह की समस्या या मदद की जरूरत हो, तो आप किस हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं, यह भी जानेंगे। Shala Darpan Portal की यह जानकारी आपके लिए बहुत काम की और समझने में आसान साबित होगी।
| Important Links | ||
|---|---|---|
| Staff Window | Citizen Window | Staff Selection |
| Know School NIC-SD ID | Search Schools | Candidate Registration |
| Know Staff Details | School/Student/Staff Report | Current Jobs |
| Register for Staff Logn | Search Schemes | Office Orders |
| Suggestion From Citizen | ||
Shala Darpan Portal Overview
क्या आपने सराहनीय Shala Darpan Portal के बारे में सुना है? राजस्थान सरकार ने कंप्यूटर और इंटरनेट का उपयोग करके राज्य की स्कूल प्रणाली को बेहतर बनाने के लिए इसकी शुरुआत की। इसका उदेश्य यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि बच्चो के अभिभावक देख सके कि स्कूलों में क्या हो रहा है और सभी लोग अपना काम को ठीक प्रकार से कर रहे हैं। Shala darpan एक प्रभावशाली वेबसाइट है जहां आप राजस्थान में स्कूलों, छात्रों और शिक्षकों के बारे में सभी प्रकार की जानकारी प्राप्त सकते हैं जो हर समय अपडेट होती रहती है।
| विवरण (Detail) | जानकारी (Information) |
| पोर्टल का नाम | शाला दर्पण पोर्टल (Shala Darpan Portal) |
| लॉन्च करने वाला विभाग | शिक्षा विभाग, राजस्थान सरकार |
| उद्देश्य | राज्य के सभी सरकारी स्कूलों, शिक्षकों, छात्रों और शिक्षा से जुड़ी संस्थाओं की जानकारी को एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराना |
| आधिकारिक वेबसाइट | rajshaladarpan.nic.in |
| लाभार्थी | छात्र, शिक्षक, स्कूल प्रशासन और अभिभावक |
| सेवाएँ | छात्र विवरण, शिक्षक विवरण, स्कूल प्रोफाइल, ट्रांसफर मॉड्यूल, छात्रवृत्ति विवरण आदि |
| पोर्टल प्रकार | ऑनलाइन शैक्षणिक सूचना प्रबंधन प्रणाली (Educational Management Information System) |
| लॉन्च वर्ष | 2015 |
| राज्य | राजस्थान |
| हेल्पलाइन नंबर | 0141-2700872 |
राज शाला पोर्टल की विशेषताएं (Features of Raj Shala Darpan Portal)
- Student Information (छात्र सूचना): यहा माता-पिता को अपने बच्चे की उपस्थिति, प्रदर्शन और अन्य शैक्षणिक रिकॉर्ड के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते है।
- Teacher Information (शिक्षक जानकारी): शिक्षक अपनी प्रोफ़ाइल जानकारी अपडेट करने, उपस्थिति दर्ज करने और छात्र रिकॉर्ड प्रबंधित करने के लिए पोर्टल का उपयोग कर सकते हैं।
- School Information (स्कूल की जानकारी): स्कूलों के बारे में विवरण प्रदान करता है, जिसमें उनका स्थान, संपर्क जानकारी शामिल है।
- Online Admission (ऑनलाइन प्रवेश): कुछ स्कूल ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रियाओं के लिए शाला दर्पण का उपयोग करते हैं।
- Scholarships (छात्रवृत्तियाँ): छात्रों के लिए उपलब्ध विभिन्न सरकारी छात्रवृत्तियों और योजनाओं के बारे में जानकारी।
- Announcements (घोषणाएँ): शिक्षा अधिकारियों और स्कूलों से अपडेट।
- Reports and Analytics (रिपोर्ट और विश्लेषण): स्कूल और छात्र प्रदर्शन से संबंधित विभिन्न रिपोर्ट और डेटा तक पहुंच।
- Grievance Redressal (शिकायत निवारण): माता-पिता, छात्रों और शिक्षकों के लिए शिक्षा से संबंधित मुद्दों और शिकायतों को उठाने और हल करने के लिए एक मंच।
Services Available on Raj Shala Darpan Portal
1. Citizens Window >>
- Search Schools
- Search Scheme
- School Reports
- Student Reports
- Staff Reports
- Suggestion from Citizens
- Other Services
2. Staff Window >>
- Know School NIC-SD ID
- Know Staff Details
- Register for Staff Login
- Transfer Schedule
- User Manual
- FAQ (Leave & Attendance)
- Transfer Orders
- Apply Award Application 2023 (Other Schools/Private)
- Other Services
3. Staff Selection >>
- About
- Office Orders
- Current Schedule
- Candidate Registration
- Instruction
- Other Services
4. Rajiv Gandhi Career Guidance Portal
5. Other Services
Staff Registration
यदि आप राजस्थान के किसी स्कूल में काम करते हैं तो आपको Shala Darpan पर Registration करना होगा। Registration process बेहद सरल है और सिर्फ एक बार पूरा करना है। इसके बाद आप Staff Window का उपयोग कर सकते हैं, अगर अपने पहले से sign up किया है तो बस आपको Username और Password से Login करना है सभी सुविधाओं का उपयोग करने के लिए।

- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in पर जाएं।
- इसके बाद “Staff Window” पर क्लिक करें और उसके बाद “Staff Login के लिए Register करें” चुनें।
- अब अपना Staff ID, Name, Date of Birth, Mobile Number और अन्य आवश्यक जानकारी भरें।
- सभी Details भरने के बाद Submit बटन दबाये।
- Registration पूरा होते ही आपके मोबाइल पर एक Text messege आएगा जिसमे Login Detail होगी।
Citizen Window
Shala darpan पोर्टल पर Citizen Window माता-पिता, छात्रों या किसी भी व्यक्ति के लिए बहुत मददगार है जो स्कूलों के बारे में अधिक जानना चाहते है। सबसे अच्छी बात यह है कि इसका उपयोग करने के लिए लॉगिन की भी जरूरत नहीं है। आप आसानी से स्कूलों, छात्रों और शिक्षकों के बारे में बहुत सारी जानकारी पता कर सकते हैं।

- क्षेत्र, नाम या अन्य जानकारी के आधार पर स्कूलों खोजें
- सामान्य जानकारी के साथ स्कूल रिपोर्ट देखें
- परीक्षा परिणाम जानने और उपस्थिति के लिए छात्र रिपोर्ट देखें
- स्टाफ रिपोर्ट में शिक्षक की जानकारी देखे
- छात्रवृत्ति योजनाओं के बारे में जानें
- फीडबैक फॉर्म का उपयोग करके अपने विचार और सलाह साझा करें
Staff Window
अगर आप शिक्षा विभाग में कार्य करते हैं, तो Shala Darpan Staff Window आपके लिए बहुत उपयोगी है। यह एक समर्पित पोर्टल है जिसे आप अपनी login ID और password से एक्सेस कर सकते हैं। लॉग इन करने के बाद, आपको कई टूल्स और सुविधाओं तक पहुँच मिलेगी जो आपके काम को आसान और तेज़ बना देंगी।

- स्कूल के बारे मे जानकारी प्राप्त करे और उसमे बदलाव करे
- छात्रों की उपस्थिति और प्ररीक्षा के परिणामों पर नजर रखें
- किसी दूसरी नौकरी के लिए स्थानांतरित करने मे आसानी
- महत्वपूर्ण जानकारी और निर्देश पढ़े
- अपनी छुट्टियों और कार्य उपस्थिति को जांचे
School Search करें
Shaladarpan पर स्कूल खोजना बेहद सरल है School Search टूल का उपयोग करे। बस इन निन्मलिखित चरणों का पालन करें और आप पूरे राजस्थान में स्कूलों के बारे में बहुत कुछ जान पाएंगे :

- सबसे पहले Shala Darpan वेबसाइट पर जाएं और “Citizen Window” पर क्लिक करें।
- अब Citizen Window के अंदर, “School Search” क्लिक करें।
- आप जिला, ब्लॉक, क्लस्टर या स्कूल का नाम चुनकर वही स्कूल खोज सकते हैं जो आप चाहते हैं।
- अब “Search” पर क्लिक करें और स्कूलों की सूची आपके सामने आ जाएगी।
School ID
Shala Darpan पर उपलब्ध हरेक स्कूल की अपनी एक विशेष आईडी होती है जिसे NIC-SD ID कहा जाता है।

- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर और “Staff Window” पर क्लिक करें।
इसके बाद “Know School NIC-SD ID” बटन पर क्लिक करें। यह विशेष टूल है जो आपको अपने स्कूल का गुप्त कोड खोजने में मदद करेगा। - अपना स्कूल प्रकार, जिला और ब्लॉक चुनें।
- सारी जानकारी सही डालने के बाद , स्कूलों की एक बड़ी सूची प्रकट होगी। अपने स्कूल और उसकी विशेष NIC-SD ID को खोजने के लिए सूची में देखें।
ShalaDarpan Login कैसे करें?

यदि आप शिक्षक, स्टाफ या प्रशासक हैं और आपको पोर्टल पर लॉगिन करना है, तो नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:
- सबसे पहले राज शाला दरपन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर आपको “Login” विकल्प दिखाई देगा।
- यहां आप अपने उपयोगकर्ता नाम (User ID), पासवर्ड और कैप्चा दर्ज करें।
- अब “Login” बटन पर क्लिक करें।
Shala Darpan Staff Login:
यदि आप एक शिक्षक या स्टाफ मेंबर हैं तो “Staff Window” विकल्प पर क्लिक कर अपना Staff ID और पासवर्ड डालकर लॉगिन कर सकते हैं।
Shala Darpan School Login:
विद्यालय प्रशासन के लिए अलग Shala Darpan School Login विकल्प होता है, जहां से वे विद्यालय से जुड़ी जानकारी को अपडेट कर सकते हैं।
Shala Darpan Staff Login Process (स्टाफ लॉगिन प्रक्रिया)

Shala Darpan Staff Login का उद्देश्य शिक्षकों और स्कूल कर्मचारियों को उनकी व्यक्तिगत जानकारी देखने, अपडेट करने और सरकारी कार्यों को ऑनलाइन पूरा करने की सुविधा देना है। नीचे दी गई प्रक्रिया के माध्यम से आप आसानी से लॉगिन कर सकते हैं:
स्टाफ लॉगिन करने की प्रक्रिया:
- सबसे पहले https://rajshaladarpan.rajasthan.gov.in/ पर जाएं।
- होमपेज पर “Staff Window” विकल्प पर क्लिक करें।
- लॉगिन पेज खुलने के बाद निम्नलिखित जानकारी भरें:
- Staff Login ID
- Password
- Captcha Code
- सभी जानकारी सही भरने के बाद “Login” बटन पर क्लिक करें।
- लॉगिन सफल होने के बाद आप डैशबोर्ड पर पहुंच जाएंगे, जहां से:
- अपनी प्रोफाइल देख सकते हैं
- अवकाश आवेदन कर सकते हैं
- स्थानांतरण आवेदन देख सकते हैं
- प्रशिक्षण, इंटर्नशिप, अपडेट आदि से जुड़ी जानकारी देख सकते हैं।
पासवर्ड भूल जाने पर:
- “Forgot Password” लिंक पर क्लिक करें
- Staff ID और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालें
- OTP वेरिफिकेशन के बाद नया पासवर्ड सेट करें
अगर आप शिक्षक हैं या स्कूल स्टाफ से जुड़े हैं, तो Shala Darpan Staff Login आपके सरकारी कार्यों को आसान और पारदर्शी बनाता है। यह पोर्टल शिक्षा को डिजिटल रूप में लाकर एक बड़ी पहल का हिस्सा है।
Shala Darpan 5th & 8th Class Result Check Online by Roll No
यदि आप Shala Darpan 8th Result 2024 Online by Roll Number चेक करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके आप Rajshaladarpan.nic.in Result 2024 Class 8 देख सकते हैं। हमने Shala Darpan 8th Class Result Check Online by Roll No के लिए सभी चरण विस्तार से बताए हैं और साथ ही डायरेक्ट लिंक भी प्रदान किया है।
Shala Darpan 5th & 8th Class Result ऑनलाइन चेक करने की प्रक्रिया:

- Shala Darpan पोर्टल पर जाएं
सबसे पहले Shala Darpan Portal (Rajshaladarpan.nic.in) पर विजिट करें। - RESULT विकल्प पर क्लिक करें
पोर्टल के होम पेज पर नीचे की ओर “RESULT” विकल्प पर क्लिक करें। - न्यू पेज ओपन होगा
रिजल्ट विकल्प पर क्लिक करते ही एक नया पेज खुलेगा। - आवश्यक जानकारी दर्ज करें
इस पेज पर आपको निम्नलिखित जानकारी दर्ज और सेलेक्ट करनी होगी:- CLASS सेलेक्ट करें।
- अपना ROLL NUMBER दर्ज करें।
- अपना DISTRICT सेलेक्ट करें।
- दिए गए CAPTCHA CODE को सही-सही दर्ज करें।
- SEARCH पर क्लिक करें
सभी जानकारी दर्ज करने के बाद “SEARCH” बटन पर क्लिक करें। - रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा
जैसे ही आप सर्च पर क्लिक करेंगे, आपकी स्क्रीन पर आपका रिजल्ट और उससे जुड़ी सभी जानकारी दिखाई देगी।

- रिजल्ट डाउनलोड और सेव करें
- रिजल्ट पेज पर मौजूद PRINT ICON पर क्लिक करें।
- प्रिंट पेज के नीचे “SAVE” विकल्प पर क्लिक करके इसे PDF फॉर्मेट में सेव करें।
- यदि “SAVE” का विकल्प नहीं दिख रहा है, तो प्रिंट पेज के ऊपर थ्री डॉट्स पर क्लिक करें और Save as PDF विकल्प का चयन करें।
Shala Darpan Internship – छात्रों के लिए सुनहरा मौका
राजस्थान सरकार द्वारा शाला दरपन पोर्टल पर Shala Darpan Internship प्रोग्राम भी शुरू किया गया है, जो बीएड/डीएलएड छात्रों के लिए उपयोगी है। इस प्रोग्राम के तहत:
- छात्र इंटर्नशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं
- संबंधित स्कूलों में उन्हें नियुक्त किया जाता है
- इंटर्नशिप अवधि पूरी होने पर रिपोर्ट ऑनलाइन अपलोड की जाती है
इंटर्नशिप के लिए आवेदन करने हेतु:
- पोर्टल पर “Internship” टैब पर क्लिक करें
- अपनी डिटेल्स भरें
- दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन सबमिट करें
Helpline
| Particulars | Details |
|---|---|
| Helpline Number | 0141-2700872 |
| Email ID | rmsaccr@gmail.com |
| Address | Shala Darpan Cell, Rajasthan Council of School Education, Shiksha Sankul, JLN Marg, Jaipur, Rajasthan 302017 |
Shala Darpan से जुड़े सामान्य प्रश्न (FAQs)
Staff Corner → Login करें
Leave Management Section में जाएं
संबंधित leave request चुनें और “Approve” पर क्लिक करें
होमपेज पर “Vacant Post Information” विकल्प पर क्लिक करें
जिला, ब्लॉक और विषय चुनें
खाली पदों की जानकारी स्क्रीन पर दिख जाएगी
अपने School Admin से संपर्क करें
आवश्यक दस्तावेज दें
Admin आपके प्रोफ़ाइल में नाम अपडेट करने का अनुरोध “Block Office” को भेजेगा